Last Updated on दिसम्बर 19, 2022 by krishuzha
हेल्लो दोस्तो आज हम बात करने वाले है कि Ramayan Ka Sabse Shaktishali Yodha कोन था | हमारे हिंदू ग्रंथ में रामायण और महाभारत सबसे चर्चित है और मुझे पता है की हम में से सभी लोगो को रामायण और महाभारत के सभी कहानी पता है |
वैसे तो रामायण में एक से बढ़कर एक शक्तिशाली योद्धा था जिसका शक्ति अपार था लेकिन आज मै आपको रामायण काल के 10 सबसे शक्तिशाली योद्धा के बारे में बताने जा रहा हु इसलिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े ताकि आपको पूरी बात अच्छे से समझ में आजाए |
Table of Contents
Ramayan Ka Sabse Shaktishali Yodha कौन था ?
1. श्री राम
रामायण काल के सबसे शक्तिशाली योद्धा थे श्री राम | श्री राम भगवान विष्णु के अवतार थे | जब रावण ने ब्रह्मा जी के तपस्या करके वरदान पराप्त कर लिया की उन्हें मनुष्य के अलावा दूसरा कोई भी व्यक्ति हराना सके तो रावण ने अपनी शक्ति के मद में चूर हो कर धरती पर पाप और अधर्म करने लगे इसी से परेशान हो कर सभी देवगन भगवान विष्णु जी के पास पहुंचे और रावण को रोकने का उपाय पूछने लगे तो भगवान विष्णु ने कहा की वो स्वयं मनुष्य के अवतार लेंगे और पापी रावण का अंत करेंगे | श्री राम रामायण का सबसे शक्तिशाली योद्धा थे क्यू की वो स्वयं नारायण के अवतार थे और उनके पास सभी दिव्या अस्त्र और शस्त्र था जो अन्य किसी के पास नहीं था |
2. हनुमान जी
रामायण काल के दूसरे सबसे शक्तिशाली योद्धा थे हनुमान जी | हनुमान जी भगवान शिव के रुद्र अवतार थे | हनुमान जी की शक्ति की बात करे तो उनके शक्ति अनंत था वो सर्व शक्तिशाली थे बचपन में ही उन्हे सभी देव गण ने हनुमान जी को वरदान दिया था की उन्हे कोई भी अस्त्र और शस्त्र से मारा नहीं जा सकता था, अग्नि उन्हें जला नही सकता था, वो अपने मन के हिसाब से अपने शरीर के आकार को बढ़ा और घटा सकते थे | माता सीता ने हनुमान जी को चिरंजीवी होने का वरदान दिया था | हनुमान जी के शक्ति के बारे में बताना किसी के लिए भी संभभ नही है क्यू की हनुमान जी के शक्ति अनंत है इसलिए तो उन्हे संकटमोचन कहा जाता है | हनुमान जी एक ऐसा योद्धा थे जो अपनी जीवन में कभी भी कोई युद्ध हारे नही थे | हनुमान जी ने 3 बार लक्ष्मण जी को बचाया था और एक बार तो स्वयं राम जी को नाग पास से बचाया था |
3. लक्ष्मण जी
रामायण काल के तीसरे सबसे शक्तिशाली योद्धा थे लक्ष्मण जी | लक्ष्मण जी शेष नाग के अवतार थे | लक्ष्मण जी एक महान योद्धा के साथ साथ वो सर्वश्रेष्ठ भाई भी थे | जब श्री राम ने बनवास जाने के बारे में सोचा तो लक्ष्मण जी ने भी उनसे कहा की वो भी उनके साथ बनवास जाएंगे | लक्ष्मण जी के 14 बर्ष तक बिना खाए और सोए श्री राम जी की सेवा किया था | लक्ष्मण जी ने रामायण काल के बड़े बड़े असुर को यमलोक पहुंचाया था जैसे की मेघनाद,अतिकाय | लक्ष्मण जी के शक्ति की अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की उन्हें ब्रह्मास्त्र, नारायण अस्त्र और पशुपतास्त्रा ने भी कुछ नहीं किया जब मेगनाद ने उनपर ये अस्त्र चला दिया था | लक्ष्मण जी रामायण के सर्वश्रेष्ठ योद्धा थे |
4. रावण
रामायण काल के चौथे सबसे शक्तिशाली योद्धा थे रावण | रावण एक महान योद्धा के साथ साथ परम शिव भक्त भी थे | रावण परम ज्ञानी थे उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र का निर्माण किए थे जिसको सुनकर भगवान शिव भी उनसे खुश हो गए थे | रावण के शक्ति की बात करे तो वो इतना शक्तिशाली थे की एक बार तो उन्होंने भगवान शिव के कैलाश पर्वत को ही उठा लिया था | रावण ने अपनी शक्ति के दम पर नव ग्रह को बंदी बना लिया था जिससे वो अपने किस्मत को अपने हिसाब से बदल सके |यहां तक की रावण ने यमराज को भी हरा दिया था | रावण ने ब्रह्मा जी की तपस्या करके ये वरदान पराप्त किया था की उन्हे सिर्फ मनुष्य ही हरा सके बाकी कोई भी देव, दानव, गंधर्व हरा ना सके |
रावण ने भगवान शिव से भी कही सारा अस्त्र पराप्त किया था जैसे की चंद्रहास | रावण ने समस्त देवता को पराजित कर दिया था लेकिन अंत में श्री राम द्वारा उन्हें मिर्तू पराप्त हो गए |
5. मेघनाद
रामायण काल के पांच सबसे शक्तिशाली योद्धा थे मेघनाद उर्फ इंद्रजीत | मेघनाद एक बहुत ही खतरनाक और शक्तिशाली योद्धा था जिसको हरा पाना असम्भव था | मेघनाद के पास उस समय के सभी अस्त्र शस्त्र था जैसे की ब्रह्मास्त्र, नारायण अस्त्र और पशुपतास्त्रा | मेघनाद के पास तामसी माया था जिससे वो गायब हो कर युद्ध करता था और जब वो माया से युद्ध करते थे तो उन्हें कोई भी हरा नहीं सकते थे | मेघनाद ने बचपन में ही अपने कुल देवी निकुमबला माता को पर्सन करके उनसे अनेक प्रकार के शक्तिशाली अस्त्र शस्त्र पराप्त कर लिया जिससे वो अजय योद्धा बन गया | मेघनाद ने अपनी शक्ति से 2 बार लक्ष्मण जी को हरा दिया था और एक बार तो श्री राम को भी हरा दिया था | मेघनाद ने देवराज इंद्र को भी हरा दिया था इसलिए उनके नाम इंद्रजीत पड़ा | अगर मेघनाद अंत समय में देवी निकुंबला के यज्ञ कर लेते तो इसमें कोई
सक नहीं था की वो अजय और अमर हो जाता फिर उससे कोई भी हरा नहीं पाता लेकिन लक्ष्मण जी ने उनको यज्ञ पूरा होने से पहले ही अंत कर दिया |
6. कुंभकरण
रामायण काल के 6th सबसे शक्तिशाली योद्धा थे कुंभकरण | कुंभकरण एक ऐसा योद्धा था जिसका शरीर बहुत ही बड़ा था और वो बहुत बलवान थे | कुंभकरण ने एक बार अपनी शक्ति से स्वयं हनुमान जी को कुछ पल के लिए मूर्छित कर दिया था लेकिन सिर्फ कुछ ही पल के लिए | कुंभकरण ने ना जाने कितने बानर सेना को अंत कर दिया था | अंत में श्री राम ने कुंभकरण को अंत कर दिया |
7. अतिकया
रामायण काल के 7th सबसे शक्तिशाली योद्धा थे अतिकय | उनके शक्ति भी किसी से कम नहीं था | अतिकाया ब्रह्म कबच से सुरक्षित था जिससे होता ये था की किसी भी अस्त्र शस्त्र के उसपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता था एक समय तो अतिकाया लक्ष्मण जी पे भी भारी हो गया था लेकिन अंत में लक्ष्मण जी ने ब्रह्मास्त्र चला कर उसका अंत कर दिया |
8. बाली
रामायण काल के 8th सबसे शक्तिशाली योद्धा थे बाली | बाली इतना शक्तिशाली था की कोई भी योद्धा उन्हें हरा नहीं सकता था क्यू की जब भी कोई व्यक्ति उससे आंख में आंख मिलाकर आगे से युद्ध करता था तो उनके आधा बल बाली में आ जाता था | लेकिन अंत में श्री राम ने उनके अंत कर दिया |
9. अंगद
रामायण काल के 9th सबसे शक्तिशाली योद्धा थे अंगद |बाली के पुत्र अंगद भी अपने पिता के तरह महान योद्धा थे | अंगद के शक्ति के अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की रावण के दरबार में कोई भी योद्धा अंगद का पैर को हिला तक ना सके यहां तक की मेघनाद ने भी पैर को हिला ना सके | अंगद बहुत ही शक्तिशाली योद्धा के साथ साथ राम भक्त भी थे इसलिए वो एक महान योद्धा थे |
10. सुग्रीव
रामायण काल के 10th सबसे शक्तिशाली योद्धा थे महाराज सुग्रीव | बाली का भाई सुग्रीव और श्री राम के मित्र सुग्रीव बहुत ही शक्तिशाली योद्धा थे | सुग्रीव ने अपने जीबन काल में हमेशा प्रभु श्री राम के सेवा में लगे रहे और अंत में जब श्री राम धरती को त्याग करने लगे तो वो भी सूर्य में समा गए क्यू की सुग्रीव सूर्य का अंश थे |
तो दोस्तो, ये है रामायण काल के 10 सबसे शक्तिशाली योद्धा जिसका बल और शक्ति अपार था | इस List में और भी योद्धा का नाम हो सकता है जैसे की जांबन जी, भरत जी, शत्रुघ्न, लब कुश जैसे और भी अन्य योद्धा थे जो अजय था लेकिन सभी को Top 10 में रख पाना मुश्किल है |
आपको क्या लगता है और कौन कौन से रामायण काल के महान योद्धा थे कॉमेंट करके जरूर बताएं ताकि हमारे सभी ऑडियंस को पता चले | एक बार प्रेम से बोले जय श्री राम |