Last Updated on फ़रवरी 16, 2023 by krishuzha
हेल्लो दोस्तो आज हम बात करने वाले है कि Shivratri Ki Puja Kaise Kare जाते है | जैसे की हम सभी को ये बात पता है की महाशिवरात्रि इस बार 2023, February 18, शनिवार को मनाया जाएगा |
इसलिए आज मैं आपको महा शिवरात्रि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने बाला हु की शिवरात्रि की पूजा कैसे करे लेकिन उसके लिए इस पोस्ट को पूरा पढे |
Shivratri Ki Puja Kaise Kare 2023?
वैसे तो भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सिर्फ एक बेल पत्र ही काफी है लेकिन हम सभी भक्तो को धूम धाम से भोले नाथ की पूजा अर्चना करना चाहिए क्यू की शिव रात्रि साल में बस 1 बार ही आता है इसलिए इस दिन पूजा करने से आपको बहुत ही ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है |
शिव रात्रि की पूजा करने के नियम:
शनिवार आपको सुबह 5 बजे ही उठ जाना है उसके बाद आपको अपना घर, पूजा अस्थल को अच्छे से साफ कर लेना है |
फिर आपको कुछ जरूरी पूजा समिग्री की जरूरत होगा जैसे की फल, फूल, बेल और बेलपत्र, धूतुर के पुष्प, दूध, दही, गंगाजल, पंचामित्र, घी, शक्कर, बैर, चंदन, धूप, दीप, महादेव, माता पार्वती और श्री गणेश जी की प्रतिमा |
ध्यान दे: अगर आप चाहो तो इन सामग्री को पहले से ही लाकर रख ले ताकि आपको आसानी हो | एक बात और अगर आप चाहो तो महादेव की मिट्टी की प्रतिमा भी बना सकते है, या फिर अगर आपके घर में पहले से ही महादेव की शिवलिंग है तो आप वही पूजा करे नही तो बाजार से महादेव की प्रतिमा ले आए
इतना करने के बाद आपको अस्नान ध्यान करके नया वस्त्र धारण करना है |
फिर आपको सभी पूजा सामग्री को पूजा घर में रखना है और फिर भगवान शिव की पूजा करना शुरू करना है |
सबसे पहले महादेव को गंगाजल से स्नान कराएं, फिर दूध से, उसके बाद घी, शक्कर आदि से | उसके बाद आपको चंदन लगाना है, फिर आपको पुष्प चढ़ाना है | उसके बाद आपको भगवान शिव पर बेल पत्र, धुतुर के पुष्प अर्पित करना है | फिर धूप दीप जला ले |
उसके बाद आपको Side में फल भी रखना है जो भी आप चढ़ाना चाहते है | फिर आपको अपने हाथ में जल, फूल, अच्छत, चंदन लेना है और आंख बंद करके ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना है और फिर उसको महादेव पर अर्पित करे |
इतना करने के बाद आप भगवान शिव की आरती करे | फिर अगर आपको महादेव की स्तुति आती है तो वो गा कर सुनाए जैसे की शिव तांडव स्तोत्र, या फिर नमामि समिशान निर्माण रूपम भी सुना सकते है | अगर आपको ये स्तुति नही आती है तो चिंता मत करे बस ॐ नमः शिवाय के जाप करे |
इतना करने के बाद आपका पूजा समाप्त हुआ | फिर आप चाहो तो उपवास कर सकते है | अगर आप चाहो तो अपने आसपास के शिव मंदिर जा सकते है |
अगर आपके पास धन है तो आप चाहो तो इस दिन गरीब को दान दे सकते है | या फिर आप चाहो तो गाई को भोजन करा सकते है |
इस तरह से आप शिव रात्रि के दिन भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर सकते है |
अगर आपको हमारे जानकारी पसंद आया हो तो अपने दोस्तो को भी शेयर करे ताकि भगवान शिव की भक्ति सभी भक्तजन करे |